
पुरानी इटारसी सुखा सरोवर पर लगने वाला सब्जी बाजार सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के चलते न्यू चयन कॉलोनी के एकल मुख्य मार्ग पर लगने से हो रही है भारी असुविधा,नगर पालिका परिषद से इसे शीघ्र ही हटाए जाने की मांग.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुरानी इटारसी सूखा सरोवर पर लगने वाले सब्जी बाज़ार, से वार्ड वासियों को भारी अव्यवस्था हो रही है, जो कि अब सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के चलते न्यू चयन कॉलोनी के एकल मुख्य मार्ग पर लगने लगा है। मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण कर बंद कर दिया जाता है। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में कॉलोनी वासी न बाहर जा सकते हैं और न ही कोई अंदर आ सकता है। इस सब्जी बाज़ार को यहां से अन्यत्र कहीं स्थानांतरित कर राहत प्रदान करें। ऐसी मांग वार्ड वासियों द्वारा नगर पालिका परिषद इटारसी सीएमओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष से की जा रही है इस खबर पर संज्ञान लेकर शीघ्र ही जनहित में इस समस्या का निदान करें..










