
वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी द्वारा दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए दिवंगतों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
इटारसी //मनीष जायसवाल
वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी द्वारा विगत दिनों दिल्ली के लाल किला बम विस्फोट में मारे गए दिवंगतों को कल दिनांक 14 नवंबर शाम 7:00 बजे स्तंभ चौक इटारसी पर कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी के सभी वरिष्ठ सदस्य गण मौजूद रहे और सभी ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रख पुष्प अर्पित कर दिवंगत व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही गहरा दुख व्यक्त किया और शासन से मांग की इसके दोषी आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उल्लेखनीय की दिल्ली में हुई इस आतंकी घटना में विगत 10 नवंबर को 13 निर्दोष व्यक्तियों की जान चली गई थी और इस घटना से पूरा देश स्तब्ध रह गया .
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के संरक्षक डॉ. अनिरुद्ध कुमार शुक्ला, अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सचिव जीडी पाटिल, एसपी गुप्ता, एसएस चौधरी, संजय द्विवेदी, अशोक मालवीय, राजेंद्र चौधरी, रामजीवन बनोरिया, एमएल पवार, टीकाराम धार्मिक और किसन चुटिले सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों ने दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.









