♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लायंस क्लब समर्पण द्वारा बच्चों को कराई गईं विभिन्न गतिविधियाँ, मुस्कान संस्था में बाल दिवस पर मनाया उत्सव.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी/नर्मदापुरम। लायंस क्लब समर्पण इटारसी द्वारा मुस्कान संस्था, न्यास कॉलोनी में रह रहे बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन कर बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को पंचतंत्र एवं हितोपदेश की कहानियाँ सुनाने से हुई। इसके बाद बच्चों को महापुरुषों की जीवनी, उनके समाज में योगदान तथा प्रेरक डाक्यूमेंट्री फ़िल्मों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

भारत के महान खिलाड़ियों — मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, डी. गुक्केश और पैरालंपिक विजेता प्रवीण कुमार — की संघर्ष कथा और उपलब्धियों को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली।

बच्चों को सेफ बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, परीक्षा के तनाव से बचाव जैसी महत्वपूर्ण लाइफ स्किल ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही बाल अधिकार, पोक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारियाँ दी गईं तथा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

लायंस क्लब समर्पण के अध्यक्ष लॉयन मनोज गुप्ता, सचिव लॉयन अनिल साहू, कोषाध्यक्ष लॉयन ज्योति जगदेव तथा अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बच्चों के उत्साह को बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर ने सभी आगंतुकों, लायंस क्लब समर्पण के सदस्यों तथा सहयोगकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा—

“बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं पुनर्वास के लिए मुस्कान संस्था हमेशा तत्पर रहती है। बाल दिवस पर बच्चों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129