♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चिटफंड कंपनी पिनकॉन ग्रुप कलकत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज,एस पी के आदेश पर बड़ी कार्यवाही,5 कंपनी के मनोरंजन रॉय सहित 31 आरोपी,6 करोड़ की रिकवरी का मामला,सागर और नर्मदा पुरम,में भी हुए आदेश…

छतरपुर/भोपाल/सागर/इटारसी नर्मदापुरम

चिट फंड कंपनी पिन कॉन ग्रुप कोलकाता के सरगना मनोरंजन राय सहित 30 अन्य लोगों के खिलाफ छतरपुर के सिविल लाइन थाना में एसपी श्री आगम जैन के निर्देश पर सी एस पी श्री अरुण सोनी की सक्रियता से थाना प्रभारी श्री सतीश सिंह ने प्राथमिक की क्रमांक 871/ 2025 आज तड़के दर्ज कर ली है इसी प्रकार कलेक्टर महोदय सागर एवं नर्मदा नर्मदापुरम के आदेश पर प्राथमिक की दर्ज होना शेष है उक्त आशय की जानकारी पीड़ित निवेशकों के अधिवक्ता श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने दी।.श्री साहू ने बताया कि पिन कॉनग्रुप द्वारा अस्क फाइनेंशियल सर्विस, एल आर एन फाइनेंस, एल आर एन यूनिवर्स प्रोड्यूसर,ग्रीन एज एवं उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से छतरपुर जिले के 669 निवेशकों की 4.83 करोड की राशि एफडी/आर डी/एम आईं एस के रूप में बैंक से अधिक ब्याज देने और प्रोडक्ट देने का लालच देकर जाम करा ली किंतु जब राशि वापसी का समय आया तो कंपनी छत्रसाल चौराहा स्थित कार्यालय बंद करके अप्रैल 2018 में भाग गई। श्री साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत सक्षम प्राधिकारी (कलेक्टर) छतरपुर द्वारा 2 वर्ष पूर्व 5/12/23 को निवेशकों की दाबा राशि 5.91 करोड की वसूली 12 प्रतिशत हर्जाने के साथ,बैतूल की संपत्ति कुर्की,9 खाते फ्रीज करने के साथ-साथ प्राथमिक दर्ज करने के आदेश दिए थे जिसके परिपालन में पीड़ित निवेशकों की ओर से *दीनदयाल कुशवाहा* सहित अन्य निवेशकों की लिखित शिकायत पर प्रथम दृष्टया 420, 406, 409, 120 बी, एवं निक्षेपक कानून की धारा 6 (1) का उल्लंघन पाए जाने पर 30/11/25 को पांचो कंपनियों के डायरेक्टरो के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है। उम्मीद है शीघ्र ही विवेचना कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा और निवेशकों की राशि मिलेगी.

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129