
जयस्तंभ चौक इटारसी पर मनाया गया विजय दिवस, एक्स आर्मी मैन संगठन “सर्वोपरि कल्याण समिति” ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया विजय दिवस
इटारसी// मनीष जायसवाल
जयस्तंभ चौक इटारसी पर मनाया गया विजय दिवस, एक्स आर्मी मैन संगठन “सर्वोपरि कल्याण समिति” ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया विजय दिवस.
जयस्तम चौक इटारसी पर सर्वोपरि कल्याण समिति द्वारा आज शाम 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर इस दिन यानी 16 दिसंबर को “विजय दिवस” के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए जिनमें सूबेदार खेमकरण जी सराठे, चौकीदार मेजर आरपी सिंह,सर्वोपरि कल्याण समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष O P राणा,सेक्रेटरी कौशल सिंह राजपूत, सुनील बर्दिया,विजय यादव, जमुना प्रसाद मालिया, हरिशंकर मेहरा,अश्वनी चौरे,लक्ष्मी नारायण जी अहिरवार, रजनीकांत पटेल,अज्जू तोमर,केशव प्रसाद मांगरोल, हरिओम राजपूत,नितिन श्रीवास्तव, विमल यादव एवं नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरेजी एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए.








