♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नपा मोहर्रिरों का सम्मान किया गया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी में राजस्व वसूली के कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यभाव से संपादित करने वाले नपा के मोहर्रिरों का आज नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मोहर्रिरों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नगर विकास में महत्वपूर्ण सहयोगी बताया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि ऋतु मेहरा के नेतृत्व में लोक अदालत के माध्यम से प्रभावी राजस्व वसूली की गई है। इससे नगर पालिका की आय में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा लाभ शहर के विकास कार्यों में तेजी के रूप में देखने को मिलेगा।

राजस्व सभापति अम्रता मनीष ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोहर्रिर नियमित रूप से पूरी जिम्मेदारी के साथ राजस्व वसूली कार्य में लगे रहते हैं। उनकी मेहनत से प्राप्त राजस्व नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में सभापति कल्पेश अग्रवाल, राकेश जादव, नतीजा बेगम, अम्रता ठाकुर, राजकुमार यादव सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मोहर्रिरों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129