
प्रशासन के आदेश पर वार्ड नंबर 13 में भूमिहीनों को पट्टे देने घर घर हुआ सर्वे कार्य.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सभी भूमिहीनों को पट्टे की सूची में शामि ल किए जाने संशोधन सूची समय बढ़ाए जाने को लेकर वार्ड नंबर 13 पार्षद डॉ किरण राठौर द्वारा दिए गए ज्ञापन की मांग को स्वीकारते हुए शासन स्वीकार कर शासन द्वारा वार्ड नंबर 13 में फिर से सर्वे कार्य चलाकर घर घर हुआ सर्वे। सिवनी मालवा अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय राय ने वार्ड पार्षद की मांग पर समयावधि बढ़ाकर आज मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी अमर सिंह यूईके के नेतृत्व पार्षद डॉ किरण राठौर की सहभागिता में शासकीय अमला वार्ड नंबर 13 के प्रत्येक घर घर जाकर हर भूमिहीन भू स्वामी का शासकीय पट्टे दिए जाने हेतु सर्वे सूची में शामिल कर कार्यवाही हेतु दिए गए। इस अवसर वार्ड पार्षद डॉ किरण राठौर शिव राठौर सुशील गोहर देव बाथब आदि साथ रहे।









