
कुमार अतुल एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर 31 दिसंबर को रिलीज होगा एंटरटेनिंग – रोमांटिक सॉन्ग ….”चईया पिला दे” .
इटारसी// मनीष जायसवाल
इस वर्ष नव वर्ष की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को “कुमार अतुल इंटरटेनमेंट”( Kumar Atul Entertainment group Youtube Channel”)प्रस्तुत कर रहा है एक बेहद मनोरंजक और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गीत
🎶 “चईया पिला दे” 🎶
इस गीत के राइटर एवं कंपोज़र हैं कुमार अतुल शुक्ला, जिनकी लेखनी और संगीत प्रेम की मिठास को बखूबी बयान करता है।
गीत का स्क्रीनप्ले महेंद्र मालवीय द्वारा तैयार किया गया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं कुमार अतुल ने संभाली है।
इस प्रोजेक्ट की खासियत है शहर की उभरती हुई प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुति।
गीत में अभिनय करते नज़र आएंगे —
संजय के राज, माया के राज, अविनेश चंद्रवंशी, दीपक कलोते, सुहानी गोदरे, कपिल मालवीय, दिनेश कैथवास, एंटोनी जौसफ, आन्या शर्मा, शैलेश योना और मुकुल मालवीय, जिन्होंने अपने अभिनय से इस गीत को जीवंत बना दिया है।
“चईया पिला दे” सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि प्यार, एहसास और अपनापन बयां करती एक खूबसूरत कहानी है, जो साल के अंत में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने आ रही है।
रिलीज़ डेट: 31 दिसम्बर 2025
🎬 बैनर: कुमार अतुल इंटरटेनमेंट “यू ट्यूब चैनल”









