♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” संकल्प पत्र के संबंध में अनुवर्तन कार्यक्रम.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को जिला नर्मदापुरम की विभिन्न शालाओं में पहुँचकर “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत अनुवर्तन कार्यक्रम के तहत संस्था प्रमुखों एवं विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों को उनके संकल्पित कार्य एवं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज, इटारसी में उप प्राचार्य श्री महेश मालवीय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखा सरोवर इटारसी की प्राचार्या श्रीमती प्रमिला चौधरी, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला स्टेशनगंज, इटारसी की प्रधान पाठिका श्रीमती विजयश्री यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिशनखेड़ा, इटारसी की प्राचार्या श्रीमती मधुरिमा सक्सेना एवं श्री रत्नेश तिवारी सहित समस्त स्टाफ को “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन तथा संकल्प पत्र के अनुरूप विद्यालय के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधि मंडल में श्री राजीव कुमार शर्मा (प्रांतीय सह संगठन मंत्री एवं संभाग प्रभारी नर्मदापुरम), श्री नवीन पटेल (संभागीय सह संगठन मंत्री), श्री कोमल सिंह कुर्मी (जिला सह संगठन मंत्री) एवं मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ के सहसंयोजक श्री महेश कुमार रायकवार शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने विद्यालयों में पहुँचकर शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

 

👉कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129