
” कुमार अतुल एंटरटेनमेंट ग्रुप यूट्यूब चैनल ” पर रिलीज हुआ रोमांटिक और एंटरटेनिंग सॉन्ग “चईया पिला दे”…..
इटारसी// मनीष जायसवाल
नव वर्ष की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को “कुमार अतुल इंटरटेनमेंट”( Kumar Atul Entertainment group Youtube Channel”) द्वारा प्रस्तुत बेहद मनोरंजक और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गीत “चईया पिला दे” “कुमार अतुल एंटरटेनमेंट ग्रुप यूट्यूब चैनल ” पर रिलीज हो चुका है इस एंटरटेनिंग सॉन्ग का म्यूजिक और पिक्चराइजेशन दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है
इस गीत के राइटर एवं कंपोज़र हैं कुमार अतुल शुक्ला, जिनकी लेखनी और संगीत प्रेम की मिठास को बखूबी बयान करता है।गीत का स्क्रीनप्ले महेंद्र मालवीय द्वारा तैयार किया गया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं कुमार अतुल ने संभाली है। इस प्रोजेक्ट की खासियत है शहर की उभरती हुई प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुति।गीत में अभिनय किया है संजय के राज, माया के राज, अविनेश चंद्रवंशी, दीपक कलोते, सुहानी गोदरे, कपिल मालवीय, दिनेश कैथवास, एंटोनी जौसफ, आन्या शर्मा, शैलेश योना और मुकुल मालवीय, जिन्होंने अपने अभिनय से इस गीत को जीवंत बना दिया है।
“चईया पिला दे” सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि प्यार, एहसास और अपनापन बयां करती एक खूबसूरत कहानी है यह गीत धीरे-धीरे गीत संगीत प्रेमियों के मन में जगह बना रहा है
रिलीज़ डेट: 31 दिसम्बर 2025
🎬 बैनर: कुमार अतुल इंटरटेनमेंट “यू ट्यूब चैनल”
कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही प्रतिदिन लेटेस्ट न्यूज़ के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें Channel Link 👇

Song Link 👇







