♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी का व्यापारी मिलन समारोह साइ कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित हुआ.

इटारसी// मनीष जयसवाल

संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि) इटारसी  द्वारा वार्षिक व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन खेड़ा स्थित साइ कृष्ण रिजॉर्ट में रविवार दिनांक 4 जनवरी को आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सभी ट्रेड के व्यापारी गणों ने सम्मिलित होकर सहभागिता

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित थे। इस अवसर पर, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इटारसी के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

इस अवसर पर, व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा, जिनमें पार्किंग, बस स्टैंड, और जर्जर दुकानों की मरम्मत जैसी समस्याएं शामिल थीं। सांसद ने इन समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार महासंघ रजिस्टर्ड इटारसी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सचिव सन्मुखदास सनी चेलानी, और कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बबलू शामिल थे।

5 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया इनमें प्रताप सिंह सोखी,मांगीलाल जी गोटी,सेवक राम चेलानी, उमेश अग्रवाल, दामोदर चौधरी का सम्मान किया गया. आय-व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल ने रखा,सचिव प्रतिनिधि सन्मुखदास किया, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्या पर बात राखी, कार्यक्रम का संचालन धर्मेश सिंघवी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रमेश जैन ने किया. इटारसी एवं आसपास के क्षेत्र के लगभाग 500 प्रबुद्ध व्यापरिजन  उपस्थित रहे जिन्होनें अपनी अपनी बात एवं सुझाव रखें. कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी ने सहभोज किया.

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129