
जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन टैगोर मॉडल स्कूल में किया गया ।
इटारसी// मनीष जायसवाल
जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन टैगोर मॉडल स्कूल में आज दिनांक 8 जनवरी को किया गया । जिसमें जनपद केंद्र नर्मदापुरम के सातों जनशिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने विकास का स्तर पर भाग लिया । जिसमें मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज सिंह उईके थे। बी आर सी सपना गोलहानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बी ,ए,सी,,सी बी वशिष्ठ ,परमसुख गढ़वाल ,
द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
कार्य क्रम में जनशिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार , संतोष तनेजा,प्रमोद नागर,आनंद दुबे, कमलेश कटारे,ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग किया।
टैगोर मॉडल स्कूल के संचालक गनी सर द्वारा बैठक,व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, एवं अन्य व्यवस्था की गई मिसरोद के जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा द्वारा मंच का संचालन किया गया ।
सभी विषयों के मॉडल को चयनित करने हेतु चयन समिति बनाई गई ।
विषय बार चयन समिति द्वारा सभी बच्चों को मॉडल देखें एवं सराहनीय प्रशंसा की । मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज सिंह ओर बी ,आर, सी सपना गोलहानी द्वारा सभी बच्चों की प्रशंसा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी
ब्लॉक के सातों जनशिक्षा केंद्रों के 81 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर लाए थे सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिए गए सभी उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय द्वारा स्वल्पाहार कराया गया । पर्यावरण ,गणित विज्ञान एवं भूगोल सामाजिक विज्ञान इतिहास राजनीतिक विज्ञान के बेहतरीन मॉडल बच्चों ने बनाकर लाए थे शासकीय माध्यमिक शाला पर्रादेह के बच्चों के द्वारा लघु नाटिका एवं पर्यावरण गीत की प्रस्तुति दी ।
सभी बच्चों ने बहुत बढ़िया बढ़िया मॉडल बनाकर लाए थे ।
उपस्थित ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज सिंह उईके जी एवं
बी आर सी सपना गोलहानी जी द्वारा सभी बच्चों को जिला स्तर पर चयन होने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अंत में जनशिक्षक के, एस वाडिवा
द्वारा आभार प्रदर्शन किया।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक,शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें👇
🙏🙏








