
विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा की मांग पर मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखते हुए धार्मिक नगरी नर्मदापुरम जिले को “भिक्षावृत्ति मुक्त योजना” में नाम दर्ज करने हेतु अनुरोध किया है।
इटारसी// मनीष जायसवाल
विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा की मांग पर नर्मदापुरम जिला जोड़ने हेतु दिल्ली को पत्र
नर्मदापुरम–इटारसी के विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा की मांग पर मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखते हुए नर्मदापुरम जिले को “Smile Beggary Scheme” में जोड़ने का अनुरोध किया है।
मंत्रालय, भोपाल से 23 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि नर्मदापुरम धार्मिक नगरी होने के कारण जिले में भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों की संख्या अधिक है। इसी के मद्देनज़र विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को 7 जुलाई 2025 को पत्र लिखकर नर्मदापुरम जिले को योजना में शामिल किए जाने की मांग की गई थी।
इसके क्रम में सामाजिक न्याय विभाग ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली को पत्र भेजकर नर्मदापुरम जिले को “Smile Beggary Scheme” में सम्मिलित करने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। योजना से जिले में भिक्षावृत्ति उन्मूलन, पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।








