
पटरी पर दौड़ रही काचीगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में बजा फायर अलार्म,यात्रियों के बीच मचा हड़कंप,चीख पुकार के बीच खाली हुई पूरी बोगी.
इटारसी //मनीष जायसवाल
Breaking News
भगत की कोठी से काचीगुड़ा के बीच चलने वाली 17606 काचीगुड़ा एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के बीच फायर अलार्म बजने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। B-4 बोगी में यात्रा कर रहे ट्रेन यात्री अलार्म बजने से दहशत में आ गए और बोगी में भगदड़ मच गई, देखते ही देखते पूरी बोगी खाली हो गई। हालांकि आग लगने जैसी कोई घटना मौके पर नहीं हुई है, सूचना भी पूरी तरह से अफवाह निकली। पूरी बोगी की जांच करने के बाद ट्रेन को आगे के गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन कुछ समय के लिए यात्रियों की जान आफत में आ गई। सूत्रों की मानों तो बोगी में कई कई परिवार और एक स्कूल का ग्रुप भी यात्रा कर रहा था। भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन में लगा फायर अलार्म तकनीकी कारणों ऑटोमेटिक बज गया था। उसके बाद ट्रेन को रोका गया और पूरी तरह से विस्तृत जांच की गई। जिसमे आग लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे के स्टाफ ने बोगी में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की उसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अलार्म अचानक कैसा बजा उसको लेकर जांच की जा रही है।
भोपाल मंडल के बरखेड़ा स्टेशन पर बजा था फायर अलार्म,यात्रियों में मची भगदड़
जानकारी के अनुसार काचीगुड़ा एक्सप्रेस भोपाल के आरकेएमपी स्टेशन से काचीगुड़ा के लिए अपने तय वक्त शाम को 5:22 पर रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ओबेदुल्लगंज क्रॉस करने के बाद शाम को 6:22 बजे नर्मदापुरम से पहले बरखेड़ा स्टेशन पर पहुंची रेलवे की तरफ से फायर अलार्म बजने लगा। बरखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन का हॉल्ट नहीं होने के बाद भी ट्रेन को रोका गया। यात्रियों को हिदायत दी गई की ट्रेन की B-4 बोगी में आग लगी है। इसलिए तत्काल बोगी को खाली किया जाए। जैसे ही सूचना ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को मिली वह घबरा गए और पूरी बोगी में चीख पुकार मच गई। साथ ही भगदड़ मचने से लोग एक दुसरे के ऊपर गिरने लगे। जैसे तैसे पूरी बोगी खाली हुई उसके बाद साथ में चल रहे रेलवे के स्टाफ ने पूरी बोगी की जांच की जिसमें आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है और सूचना बाद अफवाह साबित हुई। कुछ देर की जांच के बाद ट्रेन को आगे के स्थान के लिए रवाना कर दिया गया हैं।
टोल फ्री नंबर पर नहीं रिसीव हुआ कॉल
ट्रेन की B-4 बोगी में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने राज एक्सप्रेस डिजिटल को फोन पर सूचना दी और बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके से बोगी में लिखे टोल फ्री नंबर पर मदद के लिए कॉल किया था। तीन बार फोन करने के बाद भी उनकी कोई मदद नहीं हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि नंबर सिर्फ शोपीस लिखे हुए हैं, मदद के वक्त समय पर फोन रिसीव नहीं होता है। अगर असल में घटना होती तो उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि दूसरी और यात्रियों के बीच पूरे समय दहशत का माहौल रहा,हालांकि यात्रियों ने समझदारी का परिचय दिखाते हुए एक दूसरे को साहस दिया,जिसके बाद कही जाकर उनकी जान में जान आ सकी।
उक्त जानकारी सफर कर रहे हैं दीपक कुमार बनोरिया प्रेसिडेंट उपभोक्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन (भारत सरकार से विशेष मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय) ने दी 17606 भगत की कोठी से, काचीगुड़ा, जाने वाली ट्रेन की घटना बरखेड़ा खड़ी ट्रेन में हुई जानकारी दी ।








