♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटारसी में ‘उम्मीद 2026’ दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन

इटारसी //मनीष जायसवाल

इटारसी में उम्मीद 2026 दिव्यांगजन व्हीलचेयर एवं स्टैंडिंग क्रिकेट प्रतियोगिता का 14 जनवरी 2026 को सफल व गरिमामय समापन हुआ। यह आयोजन 13–14 जनवरी को गांधी स्टेडियम में दिव्यांग दुनिया इटारसी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में व्हीलचेयर और स्टैंडिंग दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। समापन परिणामों में

प्रथम स्थान – नर्मदापुरम संभाग,

द्वितीय स्थान – भोपाल संभाग,

तृतीय स्थान – इंदौर संभाग की टीमों को प्राप्त हुआ। विभिन्न संभागों व जिलों से आए खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और अद्भुत जज़्बे का परिचय दिया।

समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी समाज की प्रेरणा हैं। विधायक डॉ. शर्मा ने आने वाले वर्षों में इटारसी में इससे भी अधिक भव्य व ऐतिहासिक दिव्यांग खेल आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आयोजन समिति का योगदान

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों—विनीत यादव, बाबूलाल यादव, नितेश यादव, शेख हसन, बेनीपाल मधु, बलराम दुबे, गौतम अहिरवार, सुनील मेहरा, रोहित सराठे, घनश्याम सोलंकी, कल्लू यादव, प्रिंस यादव, सुभाष एवं ईशान सकतपुरिया—का सराहनीय योगदान रहा।

आभार व्यक्त

समापन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने आयोजन टीम, समस्त सहयोगकर्ताओं तथा विभिन्न संभागों व जिलों से आए सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

शहरवासियों ने इस आयोजन को इटारसी के लिए ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाला बताया। “उम्मीद 2026” ने यह सिद्ध किया कि दिव्यांगता बाधा नहीं, बल्कि संकल्प और आत्मबल की पहचान है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129