
संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में नर्मदापुरम का दबदबा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
वीर सावरकर स्टेडियम में संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें हरदा, बैतूल, रायसेन तथा नर्मदापुरम की टीम ने भाग लियाl
बालक तथा बालिकाओं की चार-चार टीमों ने भाग लिया,
प्रतियोगिताए लीग कम नॉकआउट पद्धति से हुईl
उपस्थित अतिथि एसडीएम श्री निलेश शर्मा, किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष एवं ZRUCC मेंबर योगेंद्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडे, मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, कन्हैया गोस्वामी नगर अध्यक्ष कॉंग्रेस, महामंत्री शैलेंद्र दुबे
का पिट्टू संघ जिलाध्यक्ष अशोक मालवीय, जिला सचिव जाफर सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र परिहार तथा उपाध्यक्ष चंचल पटेल ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कियाl
प्रतियोगिता के फाइनल में नर्मदापुरम का मुकाबला रायसेन जिले की टीम से हुआ, जिसमें बालक वर्ग की टीम ने 16 के विरुद्ध 123 पॉइंट से एक तरफ जीत लिया, वहीं बालिका वर्ग का मुकाबला बैतूल वर्सेस नर्मदापुरम के बीच हुआ जिसमें नर्मदापुरम की टीम ने 88 अंक बनाकर सामने वाली टीम को 40 अंकों पर समेट दिया और इस मैच को जीत लियाl जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण उमा पटेल, समन्वयक महेंद्र पचलानिया के साथ ही प्रतियोगिता प्रभारी अश्वनी मालवीय ने बताया कि बालक वर्ग प्रथम नर्मदापुरम, द्वितीय रायसेन, तृतीय बैतूल तथा बालिका वर्ग में प्रथम नर्मदापुरम, द्वितीय बैतूल एवं तृतीय हरदा जिले की टीम रहीl
जानकारी देते हुए पिट्टू एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तथा सचिव जाफर सिद्दीकी ने बताया कि इस संभाग प्रतियोगिता से नर्मदापुरम संभाग की टीम का चयन किया जाएगा जिसमें 10-10 खिलाड़ियों का चयन होगा।
यह खिलाड़ी 28 तारीख से ग्वालियर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगेl
इस अवसर पर श्रीमती सपना गिरधारी प्राचार्य शास. क.उ.मा.विद्यालय, श्रीमती गीता चौधरी संरक्षक वीर सावरकर आर्चरी खिलाड़ी इटारसी, अभिषेक कनौजिया, बसंत चौहान, सौरभ राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहेl
प्रतियोगिता में निर्णयक के रूप में शरद मंडलोई, निखिल लोबंसी, रितेश लोबंसी, सिम्मी जोशी, वंश मालवीय, प्राची जोशी, योगिता यादव ने अहम भूमिका निभाईl









