
मेहरागांव नदी के ऊपर अनाधिकृत रूप से नजूल की भूमि पर कब्जा कर मजार हेतु पक्का निर्माण कार्य रोकने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि मेहरागांव नदी के ऊपर पुल के बाजू में मुस्लिमों के द्वारा हरा झंडा लगाकर नजूल की भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य चल रहा है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि ग्वालबाबा की मजार को विस्थापित कर वहां पर ले जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में एसडीएम महोदय से दूरभाष पर चर्चा करने पर उन्होंने इस विषय में अनभिज्ञता जताई और दिखवा लेने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत एवं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया ने कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय दंडाधिकारी आदरणीय नीलेश शर्मा जी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया और मजार को अतिक्रमण से हटाकर पुनः सरकारी भूमि पर विस्थापित कर अतिक्रमण रोकने को कहा।
ज्ञात हो कि प्रशासन से अतिक्रमण तो हटते नहीं हैं परंतु अतिक्रमण करते वक्त अपनी आंख बंद कर लेता है। अब देखना है कि विहिप द्वारा आंखे खोलने के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।










