
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गणमान्य नागरिक गणों ने ली शपथ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज दिनांक 25-1-2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि 18 वर्ष आयु पूर्ण किए नवीन मतदाता बी एल ओ सुपरवाइजर श्री महेश कुमार रायकवार के द्वारा सभी मतदान केंद्र के बीएलओ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं नवीन मतदाता के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मतदान केंद्र क्रमांक 204,205,206, 207 सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीय गंज इटारसी मतदान केंद्र क्रमांक 208,209,210,211 शासकीय प्राथमिक शाला मालवीय गंज इटारसी मतदान केंद्र क्रमांक 212,213, 214, 217,218, लक्ष्मीनारायण जोधराज स्कूल इटारसी पर बी एल ओ श्रीमती गीता परसाई,श्री घनश्याम सिंह राजपूत,श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती नेहा गोहल, श्रीमती सुनीता सिरोठिया,श्री अजय चौरे, श्री प्रदीप दुबे,श्री रवि सिंह, श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती अनीता चौरे श्रीमती फेमिदा खान, इन सभी की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफल आयोजन किया गया सुपरवाइजर श्री महेश कुमार रायकवार
द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया ।







