
तैलिक साहू अधिवक्ता निर्देशिका का होगा विमोचन, रमेश के. साहू एडवोकेट ने तैयार की एडवोकेट डायरेक्टरी,देश में 1515 सामाजिक वकीलों की जानकारी का पहला दस्तावेज.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश के साहू एडवोकेट ने मध्यप्रदेश के तैलिक साहू अधिवक्ताओं की जानकारी वाली संदर्भ मध्यप्रदेश एडवोकेट डायरेक्टरी 2025-26 तैयार की है जिसका विमोचन गवाहाटी (असम) में श्री जयदत्त की क्षीरसागर (राष्ट्रीय अध्यक्ष)के द्वारा किया जाएगा*।
उक्त अधिवक्ता निर्देशिका हेतु पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ इंडिया एवं सांसद श्री विवेक कृष्ण तनख़ा श्री रामलाल गुप्ता (राष्ट्रीय महासचिव) डॉक्टर अरुण भस्मै (अपर महामंत्री) एवं श्री ओम प्रकाश साहू (नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष) ने शुभकामना संदेश प्रेषित किये है।
…श्री साहू ने बताया कि उक्त एडवोकेट डायरेक्टरी में 1515 अधिवक्ताओं की जानकारी का संकलन किया गया है जो देशभर में सामाजिक रूप से तैयार की गई प्रथम बुकलेट है, जिसके माध्यम से सामाजिक बंधु स्वजातीय अधिवक्ताओं से परिचित हो सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
राष्ट्रीय संगठन ने मध्यप्रदेश के रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी को विधि एवं एडवोकेट प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में नियुक्ति देते समय अधिवक्ताओं की डायरेक्टरी का प्रकाशन की अपेक्षा की गई थी जिसे श्री साहू ने अल्प समय पूर्ण किया है।
एडवोकेट डायरेक्टरी के प्रकाशन के अवसर पर संरक्षक सर्वश्री बटन लाल साहू, डॉ हेमराज साहू रामलाल साहू रहटी,पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, उपाध्यक्ष शिवदयाल सिमरैया, ओम प्रकाश साहू इंदौर, महासचिव रमेश साहू बैरसिया,महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, युवा अध्यक्ष कमलेश साहू रहली,हितेश साहू उदयपुरा सहित मध्य प्रदेश के सामाजिक बंधुओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है और श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी के सामाजिक समर्पण को मान्यता देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
एडवोकेट डायरेक्टरी के प्रका सन में श्री सुबोध कठर एडवोकेट, एवं ऐश्वर्य पार्थ साहू एडवोकेट हाई कोर्ट जबलपुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया है।








