
इटारसी के छात्र प्रद्युम ने किया जिले का नाम रोशन अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी कॉग्निजेंट में हुआ चयन.
इटारसी // मनीष जायसवाल
बड़े ही हर्ष का विषय है कि न्यास कॉलोनी निवासी समाजसेवी एवं व्यवसाई अनुरुद्ध चंसौरिया जी के बड़े सुपुत्र प्रद्युम चंसौरिया का चयन जानी मानी अमेरिकन आईटी कंसलटेंटिंग & आउटसोर्सिंग सॉफ्टवेयर मल्टीनेशनल कंपनी “कॉग्निजेंट” में हो गया है जिसकी 6 माह की चेन्नई ट्रेनिंग हेतु कॉल लैटर प्राप्त हुआ है। प्रद्युम ने वर्धमान स्कूल से 12 वी की पढ़ाई एवं LNCT कॉलेज भोपाल से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग (बी टेक) किया है। छोटा भाई प्रांजल भी उसी कॉलेज में अध्ययनरत है। प्रद्युम की माताजी अनीता चंसौरिया कुशल ग्रहणी हैं। उक्त चयन से परिवारजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










