
आयकर कार्यालय इटारसी द्वारा “नए आयकर अधिनियम -2025” पर आधारित आयकर जागरूकता एवं संवाद आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन प्लेटिनम रिजॉर्ट खेड़ा में संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 30/01/2026 को माननीय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़,
भोपाल तथा माननीय श्री अनुज अरोरा, मुख्य आयकर आयुक्त, भोपाल के मार्गदर्शन में आयकर
विभाग, भोपाल परिक्षेत्र -1, भोपाल के अपर आयकर आयुक्त श्रीमान शशिकांत कुशवाह की अध्यक्षता
मैं आयकर द्वारा “नए आयकर अधिनियम -2025” पर आधारित आयकर जागरूकता एवं संवाद आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन प्लैटिनम रिसोर्ट एंड गार्डन, इटारसी में किया संपन्न हुआ.
‘
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयकर अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, सरल अनुपालन
प्रक्रियाओं एवं उसके व्यवहारिक पहलुओं के संबंध में करदाताओं एवं व्यवसायिक वर्ग को जागरूक
करना था। कार्यक्रम में श्री रणजीत सिंह सिसोदिया आयकर अधिकारी, इटारसी, श्री मनोज सोन्वंशी,
आयकर अधिकारी, हरदा, कर सलाहकार संघ के श्री, सचिव पुष्पेश पालीवाल दिसावल, आर के बंग, सी
एस पांडे, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के मेम्बर श्री श्रीकांत मौलासरिया अमन अग्रवाल चैंबर
ऑफ कॉमर्स एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के मुकेश जैन, मिहन खण्डेलवाल, विजय राठी, मनीष जायसवाल तथा व्यापारीगण सहित लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमान देवेन्द्र गर्ग, आयकर अधिकारी, बैतूल द्वारा प्रतिभागियों को नए
आयकर अधिनियम के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा यह स्पष्ट किया
गया कि आयकर अधिनियम, 2025 एक सरल एवं करदाता हितैषी कर व्यवस्था की दिशा में एक
महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है।
कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकार संगठनों के सदस्यों सहित
उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अन्य करदाताओं को भी नए आयकर अधिनियम के
प्रावधानों से अवगत कराएं एवं �



कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें🙏🙏🙏🙏🙏
👇







