
तैलिक साहू अधिवक्ता निर्देशिका (एडवोकेट डायरेक्टरी 2025_26) का गुवाहाटी असम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर ने किया विमोचन.
इटारसी // गुवाहाटी//मनीष जायसवाल
तैलिक साहू अधिवक्ता निर्देशिका (एडवोकेट डायरेक्टरी 2025_26) का गुवाहाटी असम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर ने किया विमोचन*…
प्रेरणा लेकर डॉक्टर एवं अधिकारी कर्मचारी डायरेक्टरी के प्रकाशन की हुई घोषणा…
तैलिक साहू समाज की “संदर्भ मध्य प्रदेश”(अधिवक्ता निर्देशिका 2025-26) का विमोचन गुवाहाटी असम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में *राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयदत्त जी क्षीरसागर (पूर्व मंत्री महाराष्ट्र) के शुभ हस्ते महामंत्री श्री रामलाल गुप्ता लखनऊ,एवं अपर महामंत्री डॉक्टर अरुण भस्मै बीड़ कोषाध्यक्ष अमनेंद्र साहू* सहित देश भर के सामाजिक बंधुओ की गरिमा में उपस्थिति में किया है।
देश की पहली सामाजिक एडवोकेट डायरेक्टरी नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल *श्री विवेक कृष्ण तनख़ा* को समाज की ओर से रमेश के साहू एडवोकेट (सचिव_संगठन कांग्रेस लीगल सेल) ने भेंट की।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय दत्त क्षीरसागर ने रमेश के साहू एडवोकेट के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की एवं अन्य प्रकोष्ठों को अनुकरण करने की सलाह दी,जिसके सकारात्मक परिणाम आए और डॉक्टर एवं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की डायरेक्टरी के प्रकाशन की भी घोषणा बड़ी सामाजिक उपलब्धि है*।
*उक्त अधिवक्ता निर्देशिका में मध्य प्रदेश के तैलिक साहू समाज के 1515 अधिवक्ताओं के नामो का संकलन कर विवरण दर्ज किया गया है.. जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक बंधु विधिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
…एडवोकेट डायरेक्टरी के निर्माता/ प्रधान संपादक *एडवोकेट रमेश के साहू (इटारसी)* अ.भा. तैलिक साहू महासभा नईदिल्ली के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष तथा विधि एवं एडवोकेट प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी है।
उक्त एडवोकेट डायरेक्टरी के निर्माण में पूर्व शासकीय अधिवक्ता *श्री सुबोध कठर एवं इटारसी के ऐश्वर्य पार्थ साहू (एडवोकेट हाईकोर्ट जबलपुर)* ने विशेष रूप से तकनीकी सहयोग प्रदान किया है।
विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू असम के अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू (सेवानिवृत्त जज) पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू म प्र/छत्तीसगढ़ ,पूर्व विधायक डॉ सियाराम रायपुर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू (कांग्रेस विधायक कसडोल) सहित देश भर के अनेकों प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेश साहू ओज एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मयंक मनोहर साहू नरसिंहपुर ने प्रतिनिधित्व किया.










