
17 मार्च को आयोजित होगी विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता। प्रदेश के नामी घेरा मंडल होंगे शामिल.
सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल
17 मार्च को आयोजित होगी विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता। प्रदेश के नामी घेरा मंडल होंगे शामिल सिवनी मालवा: होली एवं फाग माह पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता 17 मार्च को राठौर धर्मशाला मैदान पर की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि सनातन संस्कृति में फाग माह रंगों का महापर्व होली का विशेष महत्व हे संस्कृति का पोषण करना हमारा संकल्प है इसी के निमित्त विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता दिनांक 17।3।2026 को दिन मंगलवार रात्रि 7 बजे से स्थानीय सिद्धिविनायक गणेश मंदिर राठौर धर्मशाला मैदान पर आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश की नामी घेरा मंडल होंगे शामिल। कार्यक्रम में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के कृषि आधारित उद्योग संचालकों एवं मां नर्मदा परिक्रमा वासी सेवा केंद्र के संचालकों का प्रतियोगिता कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया जाएगा। होली फाग अवसर पर आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता को सहयोग देकर सफल बनाने की अपील विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजन समिति के शिव राठौर संतोष पारिक वीरेंद्र मिश्रा सचिन अग्रवाल प्रवीण रितेश जैन प्रवीण अवस्थी सनूप सिंह यदुवंशी अजीत सिंह राजपूत अजय सिंह ठाकुर माखनलाल मालवीय महेश गोयल राजू राय शैलेन्द्र गौर डा सौरभ रघुवंशी अनिल यादव सुशील गोहर रामसिंह यादव भूरू बग्गन विनोद रघुवंशी दीपक सोनी देव बाथब नरेंद्र योगी वीरू गनगोरे निक्की राठौर संतोष राठौर आदि ने की हे।








