♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देव भूमि भारत शक्तियों का देश हे ये_ सिद्ध महायोगी पूज्य दादा गुरु  हिंदू नवर्ष की पूर्व संध्या पर विराट ईनामी घेराबजी गम्मत प्रतियोगिता संपन्न। 1 दिन 2 रात तक निरंतर चला कार्यक्रम 

सिवनी// मालवा मनीष जायसवाल

देव भूमि भारत शक्तियों का देश हे ये_ सिद्ध महायोगी पूज्य दादा गुरु

हिंदू नवर्ष की पूर्व संध्या पर विराट ईनामी घेराबजी गम्मत प्रतियोगिता संपन्न।

1 दिन 2 रात तक निरंतर चला कार्यक्रम

प्रदेश के 12 नामी घेरा मंडलों को किया पुरस्कृत मां नर्मदा के वरद पुत्र श्री सिद्ध महायोगी दादा गुरु का कार्यक्रम में हुआ आगमन नगर में नगरवासियों ने जगह जगह आरती सजाकर पुष्प वर्षा कर किया भव्य अभिन्नदन।

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा होली एवं फाग महोत्सव हिंदू नव वर्ष पूरी पड़वा के पूर्व संध्या पर आयोजित विराट इनामी घेरा बाजी गम्मत प्रतियोगिता का हुआ समापन मां नर्मदा के वरद पुत्र श्री सिद्ध महायोगी पूज्य दादा गुरु जी के सानिध्य में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि होली एवं फाग महोत्सव एवं गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के अवसर पर विराट ईनामी घेराबजी गम्मत प्रतियोगिता के इस वर्ष विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में एवं कार्यक्रम में निराहारी मां नर्मदा के वरद पुत्र दादा गुरु जी का चतुर्थ परिक्रमा पूर्ण होने पर प्रथम नगरागमन में प्रतियोगिता कार्यक्रम में हुआ। मां नर्मदा के वरद पुत्र श्री सिद्ध महायोगी निराहारी पूज्य दादा गुरु ने सभी को अपने आशीष वचनों में सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस वर्ष की पूर्व संध्या में हम सिवनी मालवा में हे पूज्य दादा गुरु ने कहा कि इस प्रतियोगिता कार्यक्रम हम आयोजन कहे या या समागम इसमें फाग भजन करने हेतु कितने ग्राम कितनी ही जातियां पंथ संप्रदाय शामिल हुए कोई भी पूछ रहा की आप किस जाती के हे इस समागम में समाज की एकता अखंडता का सूत्रपात कर दिया आज भारत इसी एकता अखंडता की आवश्यकता हे दुनिया में देवभूमि भारत में सनातनी परंपराएं संस्कृति मान्यताएं हमारी शक्ति हे इसलिए दुनिया कहती भारत उत्सवों का देश हे हम कहते यह शक्तियों का देश हे यह नदियों का देश हे यह वही भारत हे जहां शक्तियों प्रकट हुई हे यहां नर्मदा गंगा गोदावरी गौ हे यह वही देवभूमि हे यहां समय समय पर परमात्मा अवतार लेता हे यह भूमि संतो की भी हे यह योगियों की भी भूमि इस देवभूमि पर सिद्ध ऋषि मुनियों योगियों ने भारत भूमि का संवर्धन किया हे इस पुण्य भारत भूमि धरा माटी को हरा भरा रखना हमारा सभी का कर्तव्य हे दुनिया में ऐसी माटी कही नहीं मिलेगी इस माटी भूमि को बार बार वंदन करना इस पावन भूमि पर हम सभी ने जन्म लिया यह वो देश भारत हे यहां समय समय पर परमात्मा किसी न किसी रूप में अवतार लेता रहता हे और लीला करता हे पूज्य दादा गुरु ने कहा कि जिस धरती मां हमे अन्न मिल रहा हे हमारा पालन पोषण जीवन देती हम उस मां को क्या देंगे लेकिन उसी धरती मां को जहरीला रसायन जहर देना बंद कर दो वही खेतों में आग लगाना बंद कर दो माटी को जहर ओर आग मुक्त कर दो ओर अपने द्वार पर गौ रख लो और अपने द्वार की शोभा बढ़ा लो परमात्मा को अपना बना लो गांव में गऊ ओ को नहीं रख पाओगे तो हमारी पीडिया कहा होगी गांव की शोभा गौ से हे धन से नहीं हमारा तो धन गऊ हे। कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा यादव महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल विश्व हिंदू परिषद हरदा जिला अध्यक्ष गिरिजाशंकर राजपूत पूर्व जनपद सदस्य यशवंत पटेल विधानसभा संयोजक वीरेंद्र मिश्रा पूर्व मंडी उपाध्यक्ष महेश गोयल कमल पाल सतीश जादौनी बाबरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन सूर्य पालीवाल दीपक पालीवाल नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर अनिल यादव आनंद धनगर अंकित प्रताप सिंह वासनियां संतोष राठौर बाबरी सुनील गौर पार्षद डॉ किरण राठौर दतवासा बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेस्कर सरपंच सुनील राठौर मयंक राठौर सतीश विश्नोई अधीर वर्मा विजय यूरिया एड राम यादव इंजीनियर मनीष यदुवंशी आदि अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रतिवर्ष विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के कृषि पर आधारित उद्योग केंद्र संचालकों एवं मां नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा में सेवा केंद्र संचालकों का मंचासिन अतिथि द्वारा सभी को शाल श्री फल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया 1 दिन 2 रात तक चली निरंतर प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन मंच संचालक विनोद रघुवंशी दीपक सोनी ने किया अंत में सभी का आभार कार्यक्रम के संयोजक शिव राठौर द्वारा व्यक्त किया गया। विराट ईनामी घेराबजी गम्मत प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 नामी घेरा मंडलों ने होली फाग गीतों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा विजेता श्रेणी में श्री नागराज मंडल इटारसी श्री शिवशक्ति मंडल श्यामू गांव श्री भद्रकाली मंडल रितवार श्री संत सिंगाजी मंडल राला श्री राधाकृष्ण मंडल जीजल वाड़ा श्री सांवरिया मंडल घनेरा श्री बाल योगेश्वर मंडल रानीपुर श्री नर्मदा मंडल जाजना श्री राम मंडल कुसुमकुई श्री बालकृष्ण मंडल भंवरली श्री कृष्ण मंडल बदनावर देवास आदि घेरा मंडलों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित विराट ईनामी घेराबजी गम्मत प्रतियोगिता में आयोजन समिति के शिव राठौर प्रवीण अवस्थी सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय रामसिंह यादव डॉ सौरभ रघुवंशी अनिल यादव सुशील गोहर भूरू बग्गन देव बाथब नितेश पंवार अशोक कुचबंदिया तरुण सुनानीया तिलक बाथब योगेश राय महेश क़ीर गुवाड़ी हरिओम पाल राजा बाथब निक्की राठौर दिनेश बाथब सुजल रघुवंशी तरुण सिंह राजपूत बल्लू मराठा के साथ ही कार्यकर्ता नगरवासियों पुरस्कार दाताओं सहयोगियों आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सफल बनाया ।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129