♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

होशंगाबाद विकासखंड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 75 शिक्षकों ने लिया भाग.

नर्मदापुरम //मनीष जायसवाल

 

नर्मदापुरम।

जिला शिक्षा केंद्र, नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान (Digi-Udaan) पहल के अंतर्गत होशंगाबाद विकासखंड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 75 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें संस्था की प्रतिनिधि खुशबू एवं  मुदित पाठक द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया। कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रदीप चौहान, एपीसी (अकादमिक) ने शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व तथा डिजी-उड़ान पहल के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरसीसी, बीएसी, सीएसी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर तथा जनपद शिक्षा केंद्र होशंगाबाद का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूलभूत अवधारणाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसमें AI क्या है, शिक्षा के क्षेत्र में AI की आवश्यकता, कक्षा शिक्षण में AI का उपयोग, तथा विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाने के तरीके जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि AI के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में सुधार होगा और शिक्षकों का कार्य अधिक सरल एवं व्यवस्थित बनेगा।

 

प्रशिक्षण में शिक्षकों को AI टूल्स के माध्यम से पाठ योजना निर्माण, शैक्षणिक सामग्री तैयार करना, मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना, डिजिटल संसाधनों का उपयोग तथा कक्षा को इंटरएक्टिव बनाने की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही AI के नैतिक उपयोग, संभावित चुनौतियों और जिम्मेदार तकनीकी प्रयोग पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के प्रभावी चैम्पियन बनने के लिए प्रेरित किया गया । शिक्षकों ने डिजी-उड़ान पहल की सराहना करते हुए इसे शासकीय विद्यालयों में डिजिटल एवं तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला शिक्षा केंद्र, नर्मदापुरम द्वारा जानकारी दी गई कि भविष्य में अन्य विकासखंडों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक AI एवं डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बना सकें।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129