
सामाजिक सामूहिक विवाहों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ मिले,रमेश के साहू एडवोकेट(इटारसी),राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर (पूर्व मंत्री) ने कहा समाज की मांग उचित मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव निर्णय ले
इटारसी// मनीष जायसवाल
प्रगतिशील समाज के सामाजिक संगठनों द्वारा फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से आयोजित सामूहिक विवाह के आयोजनो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाना चाहिए उक्त आशय की मांग तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने की है।
श्री साहू ने कहा कि रायसेन जिले में तैलिक साहू समाज के द्वारा विगत 39 वर्षों से निरंतर आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन,भोपाल और अन्य स्थानों पर किया जाता है जिसमें अब तक हजारों विवाह संपन्न करा चुके हैं किंतु “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ” का लाभ उनके या अन्य सामाजिक संगठन को नहीं दिया जाता है जो सरकार की दोहरी नीति प्रदर्शित करता है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि कन्या विवाह योजना में शासन द्वारा तय पचपन हजार की राशि में से 49000/ की राशि कन्या के खाते में दिए जाने का प्रावधान है,और ₹6000/की राशि सरकारी आयोजन समिति को दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर पूर्व मुख्य सलाहकार एडवोकेट रमेश के साहू ने कहा कि उनके सेवाभावी समाज को आयोजन पर खर्च होने वाली राशि की आवश्यकता स्थाई दानदाताओं के आर्थिक सहयोग के कारण नहीं है,आयोजन हेतु वे सक्षम है किंतु शासन की योजना अनुसार मुख्यमंत्री योजना कन्या विवाह योजना में रु 49000/ की राशि कन्या के खाते में दी जाना चाहिए।गरीब परिवार की कन्या को उक्त लाभ से वंचित न किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू रामनारायण साहू पूर्व संरक्षक,रमेश साहू बैरसिया, शिवदयाल सिमरैया (कार्य.अध्यक्ष द्वय),मदनलाल साहू कोषाध्यक्ष,भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र साहू (झूमरमरवाला), हितेश साहू (अति महासचिव),विनोद साहू भोपाल,जितेंद्र साहू भोपाल (उपाध्यक्ष),केशराम साहू (रायसेन जिला अध्यक्ष),महेश साहू सुल्तानपुर प्रदेश विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी,अनंतराम साहू आयोजन अध्यक्ष,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू,विक्रांत बड़कुल नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष,महेंद्र साहू इटारसी नगर अध्यक्ष रमेश साहू अध्यक्ष,मुकेश साहू नर्मदापुरम,,महेश साहू सोहागपुर सहित सैकड़ों सामाजिक बंधुओ ने भी पूर्व मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एड.इटारसी की उक्त मांग को उचित बताते हुए *जिला साहू समाज के द्वारा रायसेन के खेरी जयपुरा बम्होरी में 20 अप्रैल को आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह में कन्यादान की राशि दिए जाने का अनुरोध मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव से किया है.







