
जीनियस प्लानेट स्कूल का कक्षा दसवीं का रिजल्ट 100% रहा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गये l इस परिणाम में जीनियस प्लानेट स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट 100% रहा है l स्कूल के 74 विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10 वी का एग्जाम दिया था l यह सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैंl सानिका अग्रवाल 95.60% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही है l दीक्षा मांझी 95% से द्वितीय स्थान, हर्षिता रैकवार 94.80% से तृतीय स्थान पर रही l नमन सुरजिया 93.20% के साथ चौथे स्थान पर और आदित्य चौहान 92% के साथ पांचवे स्थान पर रहे है l
हर्षिता रैकवार जहाँ स्कूल में तीसरे स्थान पर रही है l वही हर्षिता सोशल साइंस में 100 में से 100 मार्क्स प्राप्त किए तथा दीक्षा मांझी ने आई टी में 100 अंक लाकर स्कूल को गौरन्वित किया है l सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धी पर स्कूल डायरेक्टरद्व जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य ममता छिकारा तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनेकों अनेक बधाई एवं शुभकामनायें दीl








