♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विहिप ने असामाजिक तत्वों द्वारा चाकू बाजी करके दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन.

सिवनी मालवा// मनीष जयसवाल

सिवनी मालवा मे सोमवार भरे बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा दहशतगर्दी फैलाकर खुलेआम चाकू से तीन स्वच्छता सैनिकों पर हमला कर घायल कर दिया नगर को अशांत करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाह हेतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने तहसील कार्यालय में दिया ज्ञापन ।

उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि कल सिवनी मालवा सोमवार भरे बाजार में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज स्थानीय तहसील कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी आदि की उपस्थिति में जिलाधीश महोदय के नाम ज्ञापित ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय राय को सौंपा गया ।

ज्ञापन में मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि आए दिन नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की घटना आम हो गई हे।

कल सोमवार भरे बाजार में साहिल सोहिल समीर ने सुशील गोहर प्रशांत राठौर संस्कार राठौर सतीश गोहर को धारदार हथियार चाकू से मारकर घायल कर दिया और बाजार में अराजकता ठेलकर दहशत का माहौल बनाकर नगर में दहशतगर्दी अशांति फैलाने का काम किया

ज्ञापन में कहा कि आए दिन एक वर्ग विशेष के ठेले बालों ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़कर सड़क पर ठेले अड़ाना वही नागरिकों से मारपीट करना ठेले के आसपास जाति विशेष के युवकों का बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करना एवं बस स्टैंड पर इन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामों से आने वाली छात्राओं के अश्लील इशारे छेड़खानी मारपीट घटना आम हो गया हे विहिप ने प्रशासन से चाकूबाजी की घटना करने बालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उन पर जिलाबदर की कार्यवाही करने की मांग की ।

वही नगर में असामाजिक तत्वों के द्वारा बिना वेद लाइसेंस के रेहड़ी ठेले बीच बाजार व्यस्त रोड पर लगाने वाले पर कार्यवाही की मांग की ।

चाकूबाजी की घटना करने वाले आरोपियों की सख्त से सख्त कार्यवाही के लिए ज्ञापन देने बालों में

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी नगर सह संयोजक देव बाथब रामसिंह यादव कुणाल बग्गन ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर सूरज कुशवाह अमर धुर्वे विशेष जादोनी विकास मौर्य देवेंद्र गोहर आदर्श विश्वकर्मा रूपेश राठौर वीरू गनगोरे तरुण सुनानीया मनीष बाथब ओमप्रकाश कुशवाह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129