
कल 3 जून से “लक्ष्य क्रिकेट अकादमी” द्वारा अंडर -17 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट गांधी ग्राउंड में खेला जाएगा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
खिलाड़ियो के ह्रदय स्थल गांधी मैदान पर जारी निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर ( लक्ष्य क्रिकेट एकादमी )मै इन दिनो जैसे बहार आई हुई है। लगभग चार साल पूर्व कोच “नीरज झा ” ने जिन नौनिहालो को टेनिस बाल से सधन प्रशिक्षण दिया था आज उन्हे लैदर बाल से खेलते देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। 12 मीडियम पेसर सहित 25 युवा प्रतिभावान प्रशिक्षुओ का एक टैलेंट पूल तैयार हो रहा है। जिसमें फैजान, समर्थ, अनंत,संस्कार,अनुज,रिदम,लकी, प्रियांशु,अंकित, विनायक, आतिफ,आयुष,लक्ष्य,मोहित, रोहन , देव, और कृष्णा ये सब ऐसे प्रतिभावान युवा प्रशिक्षु है।जिनके अंदर प्रतिभा और संभावनाए कूट कूट कर भरी है।यदि इनको प्रेक्टिस सेशन मै तरीके से गाइड किया जाए और लगातार सघन अभ्यास मैच कराए जाए तो ये युवा एक दिन निश्चित रूप से अपने परिवार, समाज व शहर का नाम रौशन करेंगे। कोचिंग सटाफ के सदस्य ” सुमेर चौहान, अमिताभ दुबे, अमित जयसवाल, अतुल राठौर, मनीष सेतपलानी, नीरज झा, नीलेश चौधरी व राकेश पांडेय सभी ने इन प्रशिक्षुओ की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। और भविष्य मै इन्हे हर संभव प्रशिक्षण देने का संकल्प लिया।
🩷🇮🇳 जयहिंद 🇮🇳🩷 वंदेमातरम








