♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा जयस्तम चौक इटारसी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन.

इटारसी// नर्मदा पुरम //मनीष जायसवाल

भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में भारत पहुंचे उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के विरोधस्वरूप संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा 4 जून को सुबह 11:00 बजे जय स्तंभ चौक ईटारसी पर प्रदर्शन करके भारत सरकार पर इस समझौते के लिए अनावश्यक दबाव बनाते हुए भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में यह रखी गई है मांग

इसमे कृषि दूध पोल्ट्री व्यापार समझौते से बाहर रखे जाने की मांग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लीलाधर सिंह राजपूत जी प्रदेश अध्यक्ष यूथ श्री अरुण पटेल जिला अध्यक्ष, श्री हरपाल सिंह सोलंकी नर्मदा  पुरम ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभात सिंह सोलंकी जी यूथ विंग जिला अध्यक्ष, गणेश सिंह चौहान जी इटारसी तहसील अध्यक्ष, बृजेश चौरे यूथ विंग इटारसी तहसील अध्यक्ष, भूपेंद्र चौरेजी, सरवन जी, देवेंद्र पटेल जी, लाडली पटेल जी, योगेश चौरेजी, गणेश पटेल जी, राजू चौरेजी, एवं सैकड़ो किसान ने अपनी उपस्थिति देकर इस पुतला दहन एवं विरोध कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129