
गांधी स्टेडियम मे पूरे जोश के साथ राजेंद्र क्लब और लक्ष्य क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, विनर हुई टीम राजेंद्र क्लब.
इटारसी //मनीष जायसवाल
लक्ष्य क्रिकेट क्लब के द्वारा जो आठ टीमों का मैच गांधी ग्राउंड में कराया जा रहा था जिसका उद्देश्य था लेदर बॉल को वापस से जिंदा करना उसमें थोड़ी सी ऑक्सीजन का काम लक्ष्य क्लब के मनीष सेतपलानी, सुमेर चौहान, अमिताभ दुबे,अमित जायसवाल और राकेश पांडे ने किया वहीं अंपायर की बागडोर हरीश हनोतिया और सुदेश बाजपेई ने बखूबी निभाई और आज राजेंद्र क्लब और लक्ष्य क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला.गया राजेंद्र क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो कारगर साबित हुआ उन्होंने 155 रन का लक्ष्य दिया 15 ओवर में किंतु लक्ष्य क्लब 79 रन ही बना पाया और यह मैच लक्ष्य के हाथों से राजेंद्र क्लब ने छीन लिया और राजेंद्र क्लब विजई हुई











