♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला नर्मदापुरम में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज टेकाम प्रथम आगमन कार्यक्रम एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई।

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज जिला नर्मदापुरम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज टेकाम जी प्रथम बार नर्मदापुरम पहुंचे साथ ही छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहके जी भी साथ उपस्थित हुए।कार्यक्रम में जिला अध्यक्षा भाजपा प्रीति शुक्ला जी भी उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं महापुरुषों के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं पार्षद राहुल प्रधान जी ने किया उन्होंने अपने उद्वोधन में बताया कि जनजाति समाज बहुत ही सरल और संस्कृति, परंपरा के अनुरूप जीवन यापन करने वाला समाज हैं भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज को मिलें जिससे उनके जीवन यापन की जरूरतें पूरी हों पिछले कार्यकालों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यरत रहा हैं परंतु हम चाहते हैं अध्यक्ष जी आपके नेतृत्व में जो युवा आज सक्रिय राजनीति में सहयोग करना चाहते हैं उन्हें उचित नेतृत्व प्रदान हो वे घर घर तक लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे और इसका लाभ भाजपा सरकार को होगा लंबे समय से ये वोट कांग्रेस को जाता रहा है अगर आज युवाओं को मौका दिया जाएगा तो निश्चित ही आदिवासी समाज का वोट भाजपा को प्राप्त होगा हम आपके नेतृत्व में आदिवासी समाज को नई ऊर्जा और आयामों के साथ जिले में अपनी भूमिका निभाएंगे इसके लिए संकल्पित हैं उन्होंने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके जी का उदाहरण देते हुए कहा भाजपा ने आदिवासी समाज से विक्रम आह्के जी को महापौर बनाया ये हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला जी का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन हमेशा प्राप्त होता हैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहके जी ने अपने उद्वोधन में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज टेकाम जी हर जिले में जाकर आदिवासी समाज की समस्याओं को सुन रहे हैं उनके समाधान के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जा रही है ताकि कार्यकारिणी सदस्य समाज की समस्याओं का निराकरण कर सकें हमारे समाज को शसक्त एवं मजबूत बना सकें और यहां उपस्थित युवाओं की भागीदारी की जमकर तारीफ की।

जिला अध्यक्षा भाजपा प्रीति शुक्ला जी ने बताया कि इस जिले में बहुत अधिक संख्या में आदिवासी समाज के लोग रहते हैं अधिक से अधिक भाजपा की योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान करने के प्रयास जारी हैं मैं स्वयं आदिवासी बहुल क्षेत्र से आती हूं उनके उत्थान में कोई कमी नहीं की जाएगी प्रदेश स्तर से लगातार होने वाले दौरे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश लेकर आते हैं भाजपा सरकार की गाइडलाइन हैं कि प्रत्येक जिले में प्रदेश पदाधिकारियों का दौरा हों आप इसी तरह आते रहेंगे को जरूर ही अनुसूचित जनजाति मोर्चे को मजबूती प्रदान होगी आदिवासी समाज मजबूती से कार्य करेगा इसका विश्वास दिलाया।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज टेकाम जी ने अपने प्रथम आगमन पर मां नर्मदा जी एवं भारत माता के नारे लगाए।उन्होंने बताया कि पार्टी ने मुझे आदिवासी समाज को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं मैं स्वयं युवावस्था से यहां आया हूं हमारे समाज का युवा पढ़ा लिखा शिक्षित हों एवं पार्टी के संगठन से जुड़े इसके लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा हैं कम उम्र में जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम की जिम्मेदारी राहुल प्रधान जी को सौंपी गई है वे अच्छा काम कर रहें हैं आप सभी अपनी अपनी भूमिका को समझते हुए समाज को सहयोग हो इसके लिए कार्यकारिणी से जुड़े।उन्होंने आगे बताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में आदिवासी समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है इसका लाभ सीधे उन्हें प्राप्त हो इसके सक्रिय दौरे किए जा रहे हैं कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने बताया कि 70 साल में जिन आदिवासी परिवारों के सर पर छत तक नहीं थी आज मोदी सरकार द्वारा आवास योजना के लाभ से उन परिवारों को घर मिल गए हैं।गंभीर बीमारियों के इलाज के आयुष्मान कार्ड उपयोगी साबित हो रहा हैं।पट्टे प्रदान किए जा रहे हैं, आदिवासी समाज के बच्चों के लिए विशेष सहायता राशि एवं छात्रावासों की व्यवस्था की गई भाजपा सरकार आदिवासियों की हर सुख सुविधा का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।अपने अंतिम शब्दों में जिलाध्यक्ष जी के सहयोग एवं उपस्थित युवाओं की भागीदारी उनके अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आभार जताया एवं ऊर्जा का संचार किया।

मां नर्मदा जी के चित्र को भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज टेकाम जी,छिंदवाड़ा महापौर एवं प्रभारी विक्रम आहके जी का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, इत्यादि उपस्थित रहें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल प्रधान महामंत्री मुकेश मैना सुशील बरखड़े आदित्य उइके सीमा कसदे अरविंद धुर्वे शुभम कलम सुनील नागले रजत मार्सकोले संजय युवने पवन मार्सकोले पुष्पेंद्र काकोड़िया आदि उपस्थित रहे

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129