
नर्मदापुरम में “क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन” द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए दिनांक 25 जून को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल “किसान आग्रह ट्रेक्टर रैली” एवं सभा का आयोजन.
इटारसी // नर्मदापुरम
मनीष जायसवाल
हिंद 7 ब्यूरो
किसानों के हित में कार्य कर रहे क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए दिनांक 25 जून 2026 दिन गुरुवार को प्रातः
11 बजे से सायं 5 बजे तक ट्रेक्टर रैली एवं सभा का आयोजन किया जा रहा है। जो कि निम्नानुसार है
ट्रेक्टर रैली – प्रातः 11 बजे से हरदा वायपास ओवर ब्रिज से भोपाल तिराहा, मीनाक्षी चौक, पीपल चौक से होकर गुप्ता ग्राउण्ड में एकत्रितकरण पश्चात सभा होगी। सभा उपरान्त जिला प्रशासन के समक्ष, अधिकारी को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा ।










