
भारतीय किसान संघ ने किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन इटारसी एसडीएम श्री निलेश शर्मा को सौंपा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों एवं किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन इटारसी एसडीएम श्री निलेश शर्मा को सोपा है जिसमें उन्होंने किसानों को हो रही समस्याओं को हल करने की मांग रखी है
यह है प्रमुख समस्याएं
1. जिन किसानो ने ई-टोकन से रासायनिक खाद्य यूरिया ले लिया है उनका ई-टोकन दोबारा डीएपी खाद्य के लिए बुक नही हो रहा है। उसे पूनः चालू किया जाये या उनका ई-टोकन जारी किया जाये।
2. शिवकृपा वेयरहाऊस कोड क्रमांक 23260030961- (56426203) पर गेंहू तुला है,उनका पेमेंट आज तक नही हुआ है। उन किसानो की पेमेंट उनके खातो मे शीघ्रता से विलंब शुल्क के साथ डलवाई जाये। ज्ञापन सौंप कर भारतीय किसान संघ ने निवेदन किया है कि किसानों को हो रही इन परेशानियों को यथाशीघ्र हल किया जाए अन्यथा किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.
इस अवसर पर जिला सदस्य मोर सिंह जी राजपूत, तहसील सह मंत्री एवं विद्युत प्रभारी ओमप्रकाश माहाला,राजस्व विभाग प्रभारी हरीकिशोर वर्मा, सिंचाई प्रभारी शिव कुमार पटेल एवं महेश तिवारी उपस्थित रहे।










