♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सनसनीखेज प्रकरण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास.

इटारसी// मनीष जायसवाल

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धारा 5J(ii)/6 पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।

पॉक्सो एक्ट् के प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट , नर्मदापुरम दिनांक 25.06.26 को निर्णय पारित करते हुए आरोपी बाबू उर्फ रंजीत यादव को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया है। इस प्रकरण में आरोपी 16 वर्षीय अवयस्क पीड़िता के घर जाकर उसके साथ कई बार जबर्दस्ती करके बलात्कार किया था, जिससे अभियोक्त्री 4 माह से गर्भवती हो गई थी। घटना की लिखित रिपोर्ट अभियोक्त्री ने थाना देहात नर्मदापुरम में की थी। थाना देहात द्वारा अभियोक्त्री की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी और आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र मानननीय न्या्यालय के समक्ष प्रस्तुरत किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना देहात पुलिस ने एकत्रित किये गये नमूने का डी.एन.ए.परीक्षण कराया था जिसमें आरोपी द्वारा अभियोक्त्री के साथ बलात्काएर करने और उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोक्त्री एवं अन्य साक्षी पक्षविरोधी हो गये थे। इसके बाद भी शासन की ओर से सशक्त पैरवी करते हुये विशेष लोक अभियोजक/अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री लखन सिंह भवेदी ने डी.एन.ए. रिपोर्ट को माननीय न्यायालय में संदेह से परे साबित किया था और माननीय न्यायालय के समक्ष अपने तर्के प्रस्तुनत किये थे, जिनसे सहमत होकर माननीय न्याकयालय ने अभियोजन मामले को संदेह से परे प्रमाणित मानकर आरोपी को दोषसिद्ध करते हुये 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया है। जिला अभियोजन संचालनालय मीडिया प्रभारी अरुना नागले द्वारा उक्त जानकारी दी गई है

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129