♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट स्कूल में हुआ स्पीक मैके द्वारा भरतनाट्यम का आयोजन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जीनियस प्लानेट स्कूल में आज भरतनाट्यम नृत्य का आयोजन किया गया l पुणे में रहने वाली भरतनाट्यम नृत्यांगना वैष्णवी धोरे द्वारा दी गई प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक रही l
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन और सरस्वती वंदना से किया गाया l इसके पश्चात् स्कूल संचालकद्व जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी तथा प्राचार्य ममता छिकारा द्वारा उपस्थित कलाकार एवं अथिति हेमंत कुमार शुक्ला मधु भैया का स्वागत किया गया l इसके बाद वैष्णवी धोरे ने बच्चों को भरतनाट्यम शब्द का मतलब समझाते हुए बताया की भरतनाट्यम में भ का मतलब भाव को दिनकर की कविता से समझया l र से तात्पर्य राग से है l राग को समझाने के लिए स्कूल की म्यूजिक शिक्षिका पूजा राजपूत ने सरस्वती वंदना का गायन किया जिस पर वैष्णवी धोरे दोहरे ने नृत्य अभिनय प्रस्तुत किया l त से तात्पर्य ताल से है l ताल को समझाने के लिए कुछ प्रसिद्ध तोड़ो तथा रिदम और 12 के टेबल के माध्यम से समझाया l नाट्यम से तात्पर्य नृत्य से है l इसे समझाने के लिए बच्चों को भरतनाट्यम की बेसिक मुद्राये अर्वमंडी, मुरुमंडी आदि सिखाई l साथ ही नौ रस और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रकार को समझाया l इसके अलावा वैष्णवी धोरे ने मोर के नृत्य के हाव भाव और चाल ढाल को भी प्रस्तुत किया lअंत में तराना पर प्रस्तुति दी l संपूर्ण प्रस्तुति में विशेष यह रहा की नृत्यांगना वैष्णवी धोरे ने स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई रिदम तबला एवं ढोलक पर भी जुगलबंदी कर अपने नृत्य को प्रस्तुत किया l
स्पीक मैके समन्वयक सुनील बाजपेयी ने भरतनाट्यम कलाकार के जीवन परिचय एवं स्पीक मैके के उद्देश्य को उपस्थित विद्यार्थियों को बताया इस अवसर पर गर्ल्स स्कूल सूरज गंज के प्रधान पाठक महेश रैकवार के साथ ही स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहाl

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129