♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनता की जान से खिलवाड़ नगरपालिका को भारी पड़ सकता है.. खुले नाले ने ली एक और जान, जिम्मेदारी तय होकर कठोर कार्रवाई हो : अधिवक्ता रमेश के. साहू

इटारसी// मनीष जायसवाल

कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रमेश के. साहू ने न्यास कॉलोनी क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से स्थानीय निवासी सुनील मालवीय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

रमेश के साहू एडवोकेट ने कहा कि खुले नाले से पहले भी दुर्घटना हो चुकी है और एक बालिका उसमें गिर गई थी।

उन्होंने कहा आसपास महाविद्यालय,और अनेक विद्यालय होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद नाले पर मजबूत स्लैब, सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी संकेत लगाने की व्यवस्था नहीं की गई।

 

उन्होंने कहा कि यदि पूर्व की घटना के बाद नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए होते, तो संभवतः इस दुखद दुर्घटना को रोका जा सकता था।

 

अधिवक्ता रमेश के. साहू ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। न्यास कॉलोनी के खुले नाले को तत्काल मजबूत स्लैब से ढकने के साथ ही शहर के सभी खुले और खतरनाक नालों का सर्वे कर सुरक्षा के स्थायी प्रबंध किए जाएं।

कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व

सचिव संगठन रमेश के साहू एडवोकेट ने कहा, “नगर पालिका को किसी दूसरी दुर्घटना की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा उसकी पहली जिम्मेदारी है।”

एडवोकेट साहू ने चेताया *जनता की जान से खिलवाड़ नगरपालिका को भारी पड़ सकता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129