♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामलीला उत्सव के दौरान नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा टेंडर निकालकर गांधी ग्राउंड और पुरानी इटारसी के ग्राउंड में अस्थाई दुकानदारों से किराया वसूलने के विरोध में जयस्तंभ चौक इटारसी पर पत्रकार श्री प्रमोद पगारे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, एसडीएम इटारसी को दिया गया ज्ञापन

हिंद7News //
इटारसी// मध्य प्रदेश
मनीष जायसवाल
30/09/2026

गांधी मैदान इटारसी और पुरानी इटारसी के वीर सावरकर स्टेडियम में रामलीला उत्सव के दौरान नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा टेंडर निकालकर अस्थाई दुकानदारों से किराया वसूलने के विरोध में जय स्तंभ चौक इटारसी पर पत्रकार श्री प्रमोद पगारे के नेतृत्व में धरना और विरोध प्रदर्शन

शहर के रामलीला मैदान (गांधी स्टेडियम) इटारसी और रामलीला मैदान पुरानी इटारसी स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में रामलीला उत्सव के दौरान ठेले वालों छोटी मोटी दुकान लगाकर (मूंगफली वालों,आइसक्रीम ठेले, नाश्ते के स्टॉल वालों से,खिलौने बेचने वालों से) अपना परिवार चलाने वालों से नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा 9 -10 दिन दुकान लगाने पर किराया वसूलने हेतु टेंडर निकल जाने का विरोध प्रदर्शन स्थानीय जय स्तंभ चौक पर जिला पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार श्री प्रमोद पगार के नेतृत्व में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु, समाजसेवी, व्यापारी गण उपस्थित रहे.

इस अवसर पर पत्रकार श्री प्रमोद पगारे की इस मुहिम को  देने हेतु बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जागरूक नागरिक गण मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री शिवाकांत (गुड्डन ) पांडे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी,कांग्रेस नेता प्रवीण गांधी, लखन बेस, राहुल दुबे, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुधांशु मिश्र, जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज श्री जितेंद्र ओझा,राजेश गुप्ता (आम आदमी पार्टी), महेश आर्य (समाजसेवी) विनोद कुशवाहा (लेखक एवं साहित्यकार) पत्रकार मनीष जायसवाल सभी ने बारी-बारी से जय स्तंभ चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में अपने-अपने विचार सामने रखते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद और सीएमओ इटारसी द्वारा किए जा रहे हैं इस गलत निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए कहा है कि वह किसी भी हालत में रामलीला ग्राउंड इटारसी और रामलीला ग्राउंड पुरानी इटारसी में नवरात्र पर्व पर अस्थाई दुकान लगाने वालों से नगर पालिका को किराया वसूलने नहीं देंगे और यदि यह निर्णय नहीं बदला तो उसका पूरे नगर द्वारा व्यापक विरोध किया और इस निर्णय को बदलने हेतु शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की है और इस हेतु एसडीएम इटारसी श्री निलेश शर्मा को एक ज्ञापन जय स्तंभ चौक पर सोपा गया.

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129