
पुरानी इटारसी के कावड़ मोहल्ला वार्ड नंबर – 4 के नागरिक पीने के पानी – साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कई महीनो से परेशान – वार्ड के लोगों की समस्या का शीघ्र ही निराकरण हो – मनीष जायसवाल – पत्रकार..
इटारसी //मनीष जायसवाल
विगत काफी दिनों से पुरानी इटारसी के कावड़ मोहल्ला वार्ड नंबर 4 के नागरिक पीने के पानी – साफ सफाई जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए है परेशान.
जिसमें प्रमुख समस्या प्रतिदिन पीने के पानी की है जो की एक गंभीर समस्या बनी हुई है जानकारी लेने पर वार्ड नंबर चार की महिलाओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यह समस्या आज की नहीं है कई महीनो से बनी हुई है जिसमें सुबह 7:-8 बजे नगर पालिका के नलों से जो पानी आता है उसका कोई समय निश्चित नहीं है कभी भी सुबह के समय पानी सप्लाई बंद हो जाती है या वार्ड में पानी का फ्लो दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया जाता है
👉और वार्ड में पीने के पानी की सप्लाई के लिए एक वाल्व है जो कभी भी पार्षद के निवास के क्षेत्र के तरफ नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा घुमा दिया जाता है जिससे आधा वार्ड प्रभावित हो रहा है इसके संबंध में वार्ड के लोगों का कहना है बार-बार हम ही लोग वाल्व की दिशा बदलकर उसे डाइवर्ट करने जाए यह संभव नहीं है नगर पालिका कर्मचारी किस लिए रखे हुए हैं लोगों ने कहा यह हमारा काम नहीं है पीने का पानी उपलब्ध नहीं है
👉इसके साथ नगर पालिका परिषद इटारसी की कचरा कलेक्शन गाड़ी भी अनियमित है जो पूरे वार्ड में गाड़ी सही तरीके से नहीं घूमती है एक कोने में गाड़ी लेकर चालक खड़ा हो जाता है और जब तक कचरा लेकर वहां पहुंचे वह चला जाता है
👉इसके साथ ही रोड किनारे बिजली का एक जर्जर पोल उस वार्ड में है जिससे पूर्व में हादसे हो चुके हैं और वह कभी भी गिर सकता है उसे भी बदलने की मांग की गई है साथ ही वार्ड में नालियों की सफाई व्यवस्था एवं वार्ड 4 की की प्रतिदिन की साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब है
जिसको लेकर वार्ड 4 के रहवासियों में नगर पालिका परिषद इटारसी और वार्ड पार्षद शिवकिशोर रावत के प्रति भारी नाराजगी है यहां यह उल्लेखनीय है कि श्री शिव किशोर रावत और उनके परिवार सदस्य वार्ड नंबर 4 कावड़ मोहल्ला क्षेत्र से कम से कम 5 बार वार्ड के पार्षद रहे हैं काफी लंबे समय से 5 या 6 टर्म से पार्षद हैं
बहरहाल हिंद 7 न्यूज़ पत्रकार मनीष जायसवाल ने वार्ड वासियों की समस्या को समझकर उनके बुलाने पर वार्ड 4 कावड़ मोहल्ला में पहुंचकर वहां के नागरिकों की समस्या सुनी और उन्हें अपने चैनल के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया.









