♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिंदू धर्म में गोपाष्टमी पर्व पूजा सेवा संवर्धन का प्रतीक = पंडित पुनीत दुबे  विश्व हिंदू परिषद ने गोमाता का अन्नकूट महाआरती पूजन गोचरण कराया .

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद ने गोपाष्टमी पर्व पर नगरवासियों के साथ मिलकर गोमाता का पूजन महाआरती छप्पनभोग अन्नकूट प्रसादी गोचरण कराया गया ।

उक्त जानकारी देते हुए गोपाष्टमी कार्यक्रम प्रभारी बजरंग दल जिला सह संयोजक सतीश बकोरिया ने बताया कि सनातन गोपाष्टमी पर्व का विशेष स्थान हे पर्व अवसर पर स्थानीय जय स्तंभ चौक पर कार्यक्रम में अतिथि पूज्य धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी समाजसेवी दीपक पालीवाल जिला सह संयोजक सतीश बकोरिया वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल नगर मंत्री सुशील गोहर निलेश राठौर जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल जगदीश तिवारी पार्षद ईश्वर जमीदार पार्षद डॉ किरण राठौर पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद चौकसे पंडित घनश्याम तिवारी हरिओम राठौर आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंचासिन अतिथियों द्वारा गोमाता की महाआरती पूजन अन्नकूट में अन्न फल सब्जी हरा चारा खिलाकर गोचरण कराया गया ।

गोपाष्टमी कार्यक्रम में नगरवासियों को संबोधित करते हुए समाजसेवी दीपक पालीवाल ने कहा कि गोमाता को भारतीय संस्कृति में माता का स्थान प्राप्त हे गौसेवा को पुण्य दायी एवं धर्म का महत्वपूर्ण अंग माना गया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि यह पर्व हमें गोवंश की रक्षा सेवा संवर्धन और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे की प्रेरणा देता हे।

भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता संतोष पारीक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गोमाता की सेवा संरक्षण का अनुपम संदेश देता हे।

विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि गोपाल ओर गोविंद की धरा पर गोमाता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य हे गोविंद ओर गोपाल की महिमा हे कि वह गौ की रक्षा का संदेश देता हे यह हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि ग्राम्य जीवन कृषि संस्कृति और प्रकृति के साथ संबंधों का महत्वपूर्ण आधार भी हे ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता पूज्य धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गोचरण का दायित्व संभाला था इसी पावन स्मृति में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता हे।भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गोमाता की सेवा ओर संरक्षण का अनुपम संदेश देता हे ।

हम सब आज संकल्प ले की भगवान श्री कृष्ण के संदेश को अपनाकर हम सभी गोमाता की सेवा रक्षा ओर संवर्धन करे

कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी ने किया अंत में सभी का आभार कार्यक्रम प्रभारी सतीश बकोरिया ने व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंत्री सुशील गोहर नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी मातृशक्ति नगर संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ अंगूरी राठौर नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पंडित ओमप्रकाश जोशी मनीष बाथ ब दिनेश बाथ ब कम्मू गौर योगेश राठौर शिवम उईके के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मातृशक्ति नागरिक जन उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129