♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24-24-24 वर्ष का सश्रम कारावास.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

16/11/26

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नीतेश अहिरवार पिता रामदास 21 वर्ष निवासी रायपुर नर्मदापुरम को धारा 5एल/6, 5एन/6, 5जे(ii) पॉक्सो ( Pocso act) अधिनियम में 24-24-24 वर्ष का सश्रम कारावास से दण्डित किया गया।

पॉकसो एक्ट6 के प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय पॉकसो एक्ट ,नर्मदापुरम दिनांक 16.11.26 को निर्णय पारित करते हुए इस प्रकरण में आरोपी द्वारा अवयस्के अभियोक्त्रीा के रिश्ते् में भाई होते हुये अभियोक्त्रीा के इच्छा और सहमति के बिना अभियोक्त्री के घर में ही कई बार अभियोक्त्री से बलात्कार किया और अभियोक्त्री को जान से मारने की धमकी भी दिया। अभियोक्त्री् के द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना देहात में लिखित रिपोर्ट की गई। जिसके आधार पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान अभियोक्त्री के कथन एवं चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोक्त्री और उसके माता पिता पक्षद्रोही होकर घटना का समर्थन नहीं किये किंतु चिकित्सीय रिपोर्ट डीएनए के आधार पर आरोपी के द्वारा अभियोक्त्री के साथ बलात्कार करने की पुष्टि हुई। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री लखनसिंह भवेदी द्वारा सशक्त पैरवी गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129