♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी पिता को 21 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 6,000/- रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।.

नर्मदापुरम //मनीष जायसवाल

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी पिता को 21 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 6,000/- रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।. है उक्त निर्णय.निर्णय दिनॉंक:- 17.11.2026  हुआ है

सजा का विवरण

श्री अतुल कुमार सक्सेना, माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट), सोहागपुर द्वारा आरोपी अमरनाथ पिता हरेराम योगी, उम्र-37 वर्ष, थाना-सोहागपुर, तहसील सोहागपुर, जिला नर्मदापुरम् को धारा-64(2)(एफ) बीएनएस में 21 वर्ष, 65(1) बीएनएस में 21 वर्ष का सश्रम कारावास एवं लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एन)/6 में 21 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 6,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

.घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी, नर्मदापुरम् श्री लखन सिंह भवेदी ने बताया कि दिनांक 14.05.2026 नाबालिग पीड़िता उसकी मम्मी और भाई बहनों के साथ अंदर के कमरे में सो रही थी और उसके आरोपी पिता बाहर वाले कमरे में सो रहे थे, तभी रात करीब 1 बजे आरोपी पिता अंदर वाले कमरे में आया और पीड़िता को जगाकर बोला कि उनके पैर बहुत दर्द कर रहे हैं, वह चलकर उनके पैर दबा दे। उसके बाद पीड़िता बाहर के कमरे में पैर दबाने गई और पैर दबा रही थी, तभी उसके आरोपी पिता ने उसको बगल में सुला लिया, फिर अपने कपडे उतारे और उसके भी कपड़े उतार दिए। जब पीड़िता ने कपड़े उतारने से मना किया तो आरोपी पिता ने उसका मुंह दबा दिया और चुपचाप रहने को कहा, नहीं तो जान से मार देने का बोला, उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जब वह चिल्लाई तो आरोपी पिता ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी, फिर भी वह चिल्लाती रही तो इतने में उसकी मां वहां आ गई और उन्होंने उसे छुड़ाया तो आरोपी पिता ने घर से बाहर जाने नहीं दिया और उनके साथ मारपीट की। दिनांक 16.05.2026 को जब दादाजी घर पर आये तो पीड़िता व उसकी मां ने आरोपी पिता द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किए जाने की बात बताई। पीड़िता ने अपनी मां के साथ जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी और संपूर्ण विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। माननीय विशेष न्यायालय, सोहागपुर (श्री अतुल कुमार सक्सेना) द्वारा आरोपी अमरनाथ पिता हरेराम योगी को उक्त अपराध में दोषी पाकर 21 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 6,000/-रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

.शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, सोाहगपुर श्री मनवीर सिंह ठेनुआ द्वारा प्रकरण में सशक्त पैरवी की गयी एवं अपर लोक अभियोजक, सोहागपुर श्री शंकरलाल मालवीय द्वारा पैरवी सहयोग किया गया ।

.

दिनांकः- 17.11.2026

स्थानः- नर्मदापुरम

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129