
नगर कांग्रेस की खटिया चौपाल से उठा बेरिकेट का मुद्दा, तहसीलदार ने जल्द हटाने का दिया आश्वासन,जयस्तंभ चौक पर खटिया चौपाल लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, केरम सहित पारंपरिक खेलों के माध्यम से जताया विरोध.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जयस्तंभ चौक पर नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार में लगाए गए बेरीगेट के विरोध में अनोखे अंदाज में खटिया चौपाल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खटिया पर बैठकर नगर पालिका के निर्णय पर सवाल उठाए और केरम सहित विभिन्न खेलों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार ने कांग्रेस नेताओं को शीघ्र ही बेरीगेट हटवाने का आश्वासन दिया।*
*कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने केरम खेलकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की*।
*इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं*। *मुख्य बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में बेरीगेट लगाकर 7 फीट की जगह को रोक दिया गया है*। *आखिर इस व्यवस्था से जनता को क्या लाभ मिल रहा है*? *इसका जवाब नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से व्यापारी, आम नागरिक और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका को जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, न कि जनता की मुश्किलें बढ़ानी चाहिए*।
*नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि खटिया चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने नगर पालिका को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जब 30 फीट की सड़क पर बेरीगेट लगाकर जगह कम कर दी जाएगी, तो आम जनता को अपने वाहन खड़े करने और आवागमन में कितनी परेशानी होगी*। *उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्थाएं जनता की सुविधा के लिए होनी चाहिए, न कि जनता को परेशान करने के लिए*।
*गोस्वामी ने विधायक शर्मा जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना की है*। *यह हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता का सम्मान है*। *उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले नगर पालिका चुनाव में जनता कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को अपना आशीर्वाद देकर नगर पालिका में कांग्रेस को सेवा का अवसर प्रदान करेगी*।
*खटिया चौपाल के दौरान केरम सहित अन्य खेलों का आयोजन भी किया गया*। *कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेलों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का उपयोग जनता की सुविधा के अनुरूप होना चाहिए*।
*इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, गज्जू तिवारी यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष, सरपंच नवल पटेल, मंडलम अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सोनू बकोरिया, शंकरलाल परदेशी, अमित परदेशी, चंदू दुबे, राजेंद्र गोस्वामी, मुकेश गांधी, जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, इमरान खान, शेख फारूक,बबलू बस्तार्वर, अजय मिश्रा टप्पू चाचा नरेश चौहान, प्रमोद पप्पी क्लोसिया, मुकेश यादव (बल्ला पहलवान), मुकेश शर्मा पिंकी नगर प्रवक्ता,देवी खड़ोतीया जमील खान ,अर्जुन कुचबदिया, मुकेश चौधरी,यूनुस पठान अमल सरकार शेख रमजान कृष्णा चौधरी, अनूप गाचले, सचिन चौरसिया, अनूप जैन ,नारायण गौर, कन्हैया लाल बामने एवं मयंक क्लोसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.







