
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ 4 जुलाई से

इटारसी //नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
“मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” का शुभारंभ 4 जुलाई 2023 को दोपहर 12:00 बजे से रविंद्र भवन सभागार भोपाल में आयोजित किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर भी इसके सीधे प्रसारण की योजना बनाई गई है .जिससे छात्र-छात्राएं इसके सीधे प्रसारण को देख सके और लाभ ले सके.मध्यप्रदेश शासन की इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है जिस के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है.
4 जुलाई दोपहर 12:00 से रविंद्र भवन भोपाल में होने जा रहे कार्यक्रम का सीधा दूरदर्शन,फेसबुक टि्वटर और यूट्यूब चैनल आदि माध्यम से किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ ले सके और उन्हें सही जानकारी मिल सके.इस योजना में पंजीयन उपरांत ऐसे सभी लाभार्थियों को 1 अगस्त से प्रशिक्षण दिया जाएगा..







