
द पार्क रिसोर्ट में फैशन शो संपन्न हुआ सोनल ठाकुर बनी मिसेज इटारसी,इंटरनेशनल कोरियोग्राफर मयूर कृष्ण राव शामिल हुए.
द
इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
विगत दिनों इटारसी के द पार्क रिसोर्ट में एक भव्य मॉडलिंग शो का आयोजन हुआ, जिसमें इंटरनेशनल कोरियोग्राफर मिस्टर मयूर कृष्णा राव, 2019 की मिस इंडिया वंदना यादव, एक्ट्रेस रेवती आचार्य,AVN संचिता सरकार,मिस एशिया राधिका वैष्णव, मौजूद रहे.इसमें विजेता सोनल ठाकुर मिसेज इटारसी बनी, शो स्टॉपर आयुषी अग्रवाल, मिस इटारसी मिशेल परेरा और किड्स में अविका पटवा और आराध्या जैस्वाल रही इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर अमित जयसवाल,जेनी परेरा और उदय ठाकुर द्वारा इवेंट को प्रस्तुत किया गया
इस फैशन शो में भारतीय संस्कृति का ध्यान रखते हुए तीन राउंड हुए इसमें पहला राउंड लहंगा चुनरी,दूसरा साड़ी,तीसरा वेस्टर्न ड्रेस- इवनिंग गाउन का रहा.शो में बेस्ट मेकअप का अवार्ड नेहा शोभापुर ने जीता.
अमूमन दिल्ली,मुंबई, बेंगलुरु,पुणे जैसे शहरों में इस प्रकार के इवेंट आयोजित होते हैं जो कि अब इटारसी में हो रहे हैं और बड़े सेलिब्रिटी भी यहां शामिल हो रहे हैं इसका फायदा यह हो रहा है कि यहां के जो टीनएजर्स मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं उन्हें आसानी से प्लेटफार्म मिल रहा है और इटारसी नगर भी फिल्म जगत और मॉडलिंग एजेंसीज की निगाह में आ रहा है.







