
चंद्रयान-3 ने आज सफलतापूर्वक उड़ान भरी,देश के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण.


इटारसी नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे,आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 ने आज उड़ान भरी। देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है पूरे देश के लिए यह गौरव का क्षण है और हर्षोल्लास का वातावरण है चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया गया, दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई थी.





