
टेंट,कैटरर्स और इवेंट फर्मो की संयुक्त एसोसिएशन इटारसी वेडिंग इंडस्ट्री महासंघ ने लिया फैसला 100% एडवांस लेकर ही काम करेंगे.


इटारसी/नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
- इटारसी वेडिंग इंडस्ट्री महासंघ (Itarsi wedding industry Mahasangh)की महत्वपूर्ण बैठक आज बृन्दावन गार्डन मे संपन्न हुई जिसमे ये फैसला लिया गया की इटारसी का कोई भी रिसोर्ट टेंट,कैटर्स,लाइट,डेकोरटर्स,गार्डन व्यापारी कार्य से पहले 100% राशि जमा कराकर ही कार्य करेगा। विगत दिनों कुछ लोगो द्वारा पार्टी के पैसे रोक लेने के कारण ये फैसला लिया गया
- बैठक मे वेडिंग इंडस्ट्री महासंघ के संरक्षक जसबीर छाबड़ा,शिवाकांत पांडे गुड्डन भैय्या,किशोर सीरिआ,बालू जाधव, अध्यक्ष(Chairman) मनोज बत्रा, सचिव (Secretary) बिट्टू वोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश चौरे,कोषाध्यक्ष रिशु छाबड़ा उपाध्यक्ष रोहित बवेजा,सन्नी छाबड़ा,सत्यम अग्रवाल,शोकी बत्रा,बंटी चौरे,गोलू परदेसी,मुकेश दास,सहसचिव (Joint Secretary)रोशन गोस्वामी,राजेश जैन,नविन चौरे,गणेश चौरे,हैप्पी शर्मा,एवं संघठन के पदाधिकारी स्वरुप घूमर,नूरी खान, प्रजपति जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने ये प्रतिज्ञा ली की एडवांस पेमेंट पर ही कार्य करेंगे.







