
सांसद विवेक कृष्ण तनखा ने शव वाहन की राशि स्वीकृत कर अनुशंसा पत्र सौंपा.

इटारसी/नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनखा ( Vivek Krishna Tankha) द्वारा विगत सप्ताह इटारसी प्रवास के दौरान समागम में समाजसेवियों के कार्यक्रम में अनेकों समाजसेवी संस्थाओं के अनुरोध पर शांतिधाम हेतु शव वाहन स्वीकृत किया था एवं इस घोषणा पर तत्काल अमल करते हुए श्री तनखा ने गत दिवस रमेश के. साहू एडवोकेट को दिल्ली में शव वाहन हेतु स्वीकृत नौ लाख(900000/-) की राशि का अनुशंसा पत्र सौंप दिया है एवं उक्त कार्य हेतु नगर पालिका परिषद इटारसी को नोडल एजेंसी बनाया गया है.
श्री रमेश के.साहू एडवोकेट ने बताया कि वे सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा की ओर से जिला योजना समिति,माननीय अध्यक्ष महोदय नगर पालिका परिषद इटारसी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय को जल्द ही कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशियों के साथ जाकर वाहन की स्वीकृत राशि का अनुशंसा पत्र सौंपेंगे.नगर की समाजसेवी संस्थाओं, कांग्रेस जनों पार्षदों, शांतिधाम जनभागीदारी समिति एवं रोटरी क्लब इटारसी ने शव वाहन हेतु सांसद श्री तनखा का आभार किया है.







