
शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब मैत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान.

इटारसी//मनीष जायसवाल
कल शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इटारसी मैत्री ने हायर सेकंडरी स्कूल मिशन खेड़ा जाकर शिक्षकों का सम्मान किया। यहां सबसे पहले क्लब के सभी पदादिकरियो एवं सदस्यो ने सभी शिक्षकों का फूल देकर स्वागत किया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मधुरिमा सक्सेना मैडम का शाल-श्रीफल एवम उपहार देकर सम्मान किया। इसके बाद सभी शिक्षकों का भी श्रीफल एवम उपहार देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात क्लब के द्वारा सभी शिक्षकों को अल्पहार कराया गया साथ ही क्लब के सभी सदस्यों ने भी उनके साथ अल्पहार किया। कार्यक्रम मे मैत्री क्लब की अध्य्क्ष लायन शिल्पा अग्रवाल कोषाध्यक्ष लायन सरिता अग्रवाल,चार्टर अध्य्क्ष लायन निशा जैन एवम लायन हंसा कपूर, लायन शीला जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम के संचालन लायन निशा जैन ने किया तथा विद्यार्थियों को मानव जीवन मे एक शिक्षक के महत्व को समझाया।







