♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

 श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज इटारसी संगठन के तत्वाधान में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन संपन्न हुआ.

इटारसी// मनीष जायसवाल

श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज इटारसी संगठन के तत्वाधान में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन 17 सितंबर 2023 को किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने विश्वकर्मा जी की इस जन्मोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा की शोभा भव्य यात्रा पुरानी इटारसी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई ऑडिटोरियम में समापन हुई।

जिसके साथ ही साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन धर्मशाला में हुआ, कथा पूजन विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में हुआ इसके तत्पश्चात 12 बजे से ऑडिटोरियम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा उपस्थित रहें उन्होंने अपने उद्वोधन में भगवान विश्वकर्मा की बात कही और उन्होंने 5 लाख की सौगात दी उन्होंने ये राशि हमे समाज के विकास और भवन के लिए देने का वादा किया, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे जी ने भी अपना उद्वोधन दिया, भाजपा मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी ने अपने उद्वोधन में सरकार की जनहितैषी योजनाओं के विषय में बताया कहा कि विश्वकर्मा जी की जयंती पर शिवराज जी की सरकार बिना ब्याज पर लोन देती है,सब्सिडी भी देती है आदि इसके तत्पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा जी ने उद्वोधन दिया जिसमें उन्होंने श्रीं गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन की जो कोर्ट की फीस लड़ने की लगेगी वह आज से ही लेना बंद कर देंगे। और समाज के सभी के केस निशुल्क लड़ेंगे. उनकी कृपा के लिए धन्यवाद। इसके बाद हमारे समाज के अध्यक्ष और समाज की महिला अध्यक्ष के उद्वोधन हुआ सफल संचालन संचालकों द्वारा किया गया कार्यक्रम में महती भूमिका निभाने वाले हमारे समाज के पदाधिकारियों की मेहनत सलाहकारों की सलाह से बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रहा. श्री विश्वकर्मा जी का प्रसाद व्यवस्था में लगे बंधुओ का भी। आभार जिन्होंने भोजन में कमी नहीं आने दी लगभग 1000 से अधिक समाज बंधुओ ने प्रसाद ग्रहण किया.

आभार समाज के प्रवक्ता द्वारा किया गया इसमें बड़ी संख्या में दूर दूर से समाज के अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष पधारे सभी को धन्यवाद प्रतिभावानछात्र-छात्राओं का 10वीं 12वीं में 80% लाने वालों का सम्मान, समाज के वृद्ध जनों का सम्मान एवं बाहर से आए हुए समाज के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

सचिव,मनोज मालवीय

संगठन मंत्री,राकेश मालवीय

*श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन इटारसी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129